Gold Price Today: तीन दिनों में ₹6,000 उछला सोना, जानें 10 बड़े शहरों के रेट

नई दिल्ली, 21 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today In India- वैश्विक बाजारों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी टैरिफ की धमकियों के बीच भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ते रुझान का असर सीधे बुलियन बाजार पर दिखाई दे रहा है।

सोने की कीमतों में बीते तीन दिनों में तेज उछाल देखने को मिला है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरट सोना ₹10 की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि 22 कैरट सोना भी ₹10 महंगा हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, तीन दिनों में 24 कैरट गोल्ड ₹6,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट गोल्ड ₹5,510 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है।

देश के 10 बड़े शहरों में सोने के भाव (10 ग्राम)

शहर24 कैरट गोल्ड22 कैरट गोल्ड18 कैरट गोल्ड
दिल्ली₹1,49,920₹1,37,460₹1,12,480
मुंबई₹1,49,790₹1,37,310₹1,12,350
कोलकाता₹1,49,790₹1,37,310₹1,12,350
चेन्नई₹1,51,650₹1,39,010₹1,15,910
बेंगलुरु₹1,49,790₹1,37,310₹1,12,350
हैदराबाद₹1,49,790₹1,37,310₹1,12,350
लखनऊ₹1,49,920₹1,37,460₹1,12,480
पटना₹1,49,820₹1,37,360₹1,12,380
जयपुर₹1,49,920₹1,37,460₹1,12,480
अहमदाबाद₹1,49,820₹1,37,360₹1,12,380

चांदी में भी लगातार तीसरे दिन मजबूती

चांदी की कीमतों में भी तेजी का सिलसिला जारी है। एक दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में लगातार तीसरे दिन चांदी महंगी हुई है। पिछले तीन दिनों में चांदी के भाव ₹25,100 प्रति किलोग्राम बढ़ चुके हैं।

आज यानी 21 जनवरी को दिल्ली में चांदी ₹100 की बढ़त के साथ ₹3,20,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी स्तर पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसके भाव ₹3,40,100 प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो एक दिन की स्थिरता और एक दिन में ₹3,000 की गिरावट के बावजूद, बीते 10 दिनों में चांदी कुल ₹60,100 प्रति किलोग्राम तक महंगी हो चुकी है।

क्यों महंगा हो रहा है सोना-चांदी?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में इस तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने वाले कई यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

ट्रंप के मुताबिक, 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके बाद यूरोपीय संघ (EU) के सांसद अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील की मंजूरी रोकने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बढ़ते तनाव से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसके चलते निवेशकों ने शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से पैसा निकालकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश साधनों की ओर रुख किया है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं की चमक लगातार बढ़ती जा रही है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888