[polylang_langswitcher]

नई दिल्ली, 3 नवंबर (कृषि भूमि बिज़नेस डेस्क): देश में सोने और चांदी के दामों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 2,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 2,400 रुपये सस्ता हुआ है।

देशभर में गोल्ड रेट (3 नवंबर 2025):

22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,12,890 1,23,140
मुंबई 1,12,740 1,22,990
अहमदाबाद 1,12,790 1,22,990
चेन्नई 1,12,740 1,22,990
कोलकाता 1,12,740 1,22,990
हैदराबाद 1,12,740 1,22,990
जयपुर 1,12,890 1,23,140
भोपाल 1,12,790 1,22,990
लखनऊ 1,12,890 1,23,140
चंडीगढ़ 1,12,890 1,23,140

प्रमुख शहरों के ट्रेंड्स
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 112740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी में भी गिरावट दर्ज
सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 3 नवंबर की सुबह चांदी का भाव 151900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 3000 रुपये गिरी है। वीकली बेसिस पर लगातार तीसरे सप्ताह चांदी सस्ती हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.97 डॉलर प्रति औंस है।

त्योहारी सीजन के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट खरीदारों के लिए एक राहतभरी खबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकोनॉमिक फैक्टर्स और डॉलर की मजबूती के कारण फिलहाल सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची