आगामी दो से तीन दिनों में पूरे देश में पहुंचेगा मानसून, कई जगहों पर होगी भारी बारिश

नई दिल्ली: कुछ राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है। जहां मानसून का आगमन हो चुका है वहां के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है और साथ ही पारा भी गिरा है। जिन राज्यों में अभी बारिश नहीं हुई है उन राज्यों में रहने वाले लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आने वाले दो से तीन दिनों में उनके यहां भी मानसून दस्तक देगा और बारिश भी होगी। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होगी । दरअसल मानसून का हिमाचल प्रदेश में अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है |

मानसून के आगमन से पारे में गिरावट आई है साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मानसून के आगमन से पूरे देश के किसानों को फायदा होगा और उनकी फसलें भी बारिश से खिलखिला उठेंगी। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिन में पूरे देश में मानसून पहुँच जायेगा और कुछ राज्यों में बारिश भी होगी। आईएमडी की जानकारी के मताबिक बीते बुधवार को मानसून का राजस्थान के बीकानेर,हरियाणा के नारनौल और पंजाब के फिरोजपुर में आगमन हुआ। IMD ने अपनी जानकारी में बताया है कि आने वाले दो से तीन दिनों में मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब पहुँच जायेगा।

हिमाचल में मानसून के आगमन से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश ने प्रदेश में तबाही मचाई है। अत्यधिक बारिश होने से किसान की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश में जून महीने में हुई बारिश ने पिछले 19 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 165 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में और अधिक बारिश हो सकती है। और दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रशासन ने           एवाइजरी जारी की है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची