नई दिल्ली,17 नवंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 (National Gopal Ratna Award 2025) की घोषणा कर दी गई है। ये लिस्ट सोमवार को केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने जारी की है। यह पुरस्कार देश के पशुधन और डेयरी क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों में से एक है। पुरस्कारों के तहत विजेताओं को एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक का नगद पुरस्कार दिया जाता है।
इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य देश की स्वदेशी गोजातीय नस्लों (Indigenous Bovine Breeds) के संरक्षण और विकास को प्रोत्साहित करना है, साथ ही डेयरी उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, सहकारी समितियों और तकनीशियनों को पहचानना और प्रेरित करना है। यह सम्मान राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) के तहत प्रदान किया जाता है, जिसे भारत की देशी नस्लों के आर्थिक योगदान को अधिकतम करने के लिए वर्ष 2014 में शुरू किया गया था।
NGRA अवार्ड विजेताओं की सूची:
स्वदेशी मवेशी, भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान-
प्रथम पुरस्कार- अरविन्द यशवन्त पाटिल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र.
द्वितीय पुरस्कार- डॉ. कनकनला कृष्णा रेड्डी, हैदराबाद, तेलंगाना.
तृतीय पुरस्कार- हर्षित झूरिया, सीकर, राजस्थान.
तृतीय पुरस्कार- श्रद्धा सत्यवान धवन, अहमदनगर, महाराष्ट्र.
नॉर्थ-ईस्ट/हिमालय क्षेत्र –
- विजय लता, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
- प्रदीप पंगरिया, चंपावत, उत्तराखंड
सर्वश्रेष्ठ डेयरी कॉपरेटिव, दुग्ध उत्पादक कंपनी, डेयरी किसान उत्पादक संगठन-
प्रथम पुरस्कार- मीनन गाडी क्षीरोलपदका सहकारण संघम लिमिटेड, वायनाड, केरल.
द्वितीय पुरस्कार- कुन्नमकट्टुपति क्षीरोलपादक सहकारण संघम, पलक्कड़, केरल.
द्वितीय पुरस्कार- घिनोई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, जयपुर, राजस्थान.
तृतीय पुरस्कार- TYSPL 37 सेंदुरई मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, अरियालुर, तमिलनाडु.
नॉर्थ-ईस्ट/हिमालय क्षेत्र-
कुल्हा दूध उत्पादक सहकारी समिति, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड.
सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी)-
प्रथम पुरस्कार– दिलीप कुमार प्रधान, अनुगुल, ओडिशा.
द्वितीय पुरस्कार– विकास कुमार, हनुमानगढ़, राजस्थान.
तृतीय पुरस्कार– अनुराधा चकली, नंदयाल, आंध्र प्रदेश.
विजेताओं को योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार राशि का विवरण निम्नानुसार है:
| श्रेणी | प्रथम पुरस्कार (रुपये) | द्वितीय पुरस्कार (रुपये) | तृतीय पुरस्कार (रुपये) |
| सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान | ₹5,00,000 | ₹3,00,000 | ₹2,00,000 |
| सर्वश्रेष्ठ DCS/MPC/FPO | ₹5,00,000 | ₹3,00,000 | ₹2,00,000 |
| सर्वश्रेष्ठ AIT | योग्यता प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह | (नकद पुरस्कार नहीं) | (नकद पुरस्कार नहीं) |
विशेष पुरस्कार: वर्ष 2024 से शुरू किए गए एक विशेष प्रावधान के तहत, पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) और हिमालयी राज्यों के लिए डेयरी विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु ₹2,00,000 का विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45