[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: जियो-पॉलिटिकल तनाव में सोना-चांदी की नई उड़ान, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

नई दिल्ली, 06 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): दुनियाभर में गहराते जियो-पॉलिटिकल तनाव और वेनेजुएला को लेकर बढ़ते अमेरिकी दबाव का असर एक बार फिर कीमती धातुओं पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी दोनों की चमक तेज हुई है। निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती दिलचस्पी के चलते इनके भाव ऊपरी स्तर पर बने हुए हैं।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोना भी ₹10 महंगा हुआ है। बीते दो दिनों में 24 कैरट सोने के दाम ₹2,410 और 22 कैरट सोने के भाव ₹2,210 प्रति 10 ग्राम तक चढ़ चुके हैं।

आज सोने के ताज़ा भाव (₹/10 ग्राम)

शहर24 कैरट22 कैरट18 कैरट
दिल्ली₹1,38,380₹1,26,860₹1,03,830
मुंबई₹1,38,230₹1,26,710₹1,03,680
कोलकाता₹1,38,230₹1,26,710₹1,03,680
चेन्नई₹1,39,210₹1,27,610₹1,06,510
बेंगलुरु₹1,38,230₹1,26,710₹1,03,680
हैदराबाद₹1,38,230₹1,26,710₹1,03,680
लखनऊ₹1,38,380₹1,26,860₹1,03,830
पटना₹1,38,280₹1,26,760₹1,03,730
जयपुर₹1,38,380₹1,26,860₹1,03,830
अहमदाबाद₹1,38,280₹1,26,760₹1,03,730

चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी के दामों में भी मजबूती देखने को मिली है। बीते दो दिनों में दिल्ली में चांदी ₹7,100 प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। आज यानी 6 जनवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,48,100 प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है, जिसमें आज ₹100 की तेजी दर्ज की गई।

मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर कारोबार कर रही है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहाँ इसका रेट ₹2,66,100 प्रति किलोग्राम है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी को सपोर्ट दे सकती है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची