देश में रबी फसलों की बुवाई की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। 13 नवंबर 2026 तक कुल रकबा 178.25 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल से 22.79 लाख हेक्टेयर कम है। गेहूं, चना और सरसों की बुवाई पिछड़ने से खाद्यान्न उत्पादन, खाद्य तेलों और दालों की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।