घरेलू मिलों की मजबूत मांग और नई फसल में देरी के चलते कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने कपास के दाम 700 रुपये प्रति गांठ बढ़ा दिए हैं। देश में कपास की बुवाई 106 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और 'जेल भरो' आंदोलन आयोजित किया। किसानों ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी और व्यापक ऋण माफी की मांग उठाई है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने गेहूं निर्यात कोटे की समीक्षा शुरू कर दी है। निर्यातकों को 31 अगस्त 2026 तक अपने उपयोग और अतिरिक्त कोटे की मांग से जुड़ी जानकारी जमा करनी होगी।
जुलाई महीने में घर पर तैयार होने वाली थाली की लागत बढ़ गई है। प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ने से शाकाहारी थाली 4% और मांसाहारी थाली 9% तक महंगी हो गई है।