Gold Rate Today: गोल्ड की कीमतों पर दवाब, चांदी तीन दिन में ₹2600 टूटी – अब 10 बड़े शहरों में ये हैं ताज़ा भाव

मुंबई/नई दिल्ली, 19 नवंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): भारत में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी का दौर जारी है। गोल्ड के भाव आज लगातार दूसरे दिन नीचे आए हैं, जबकि चांदी की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड आज ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है और 22 कैरेट पर भी इतनी ही कमी दर्ज की गई।

पिछले दो दिनों में गोल्ड ने बड़ी गिरावट दर्ज की है। 24 कैरेट गोल्ड में ₹1,750 प्रति 10 ग्राम की गिरावट और 22 कैरेट गोल्ड में ₹1,610 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी भी महंगी से सस्ती की ओर लौटते हुए तीन दिनों में ₹2,600 फिसल गई है।

10 बड़े शहरों में सोने की आज की कीमत

शहर22 कैरेट / 10 ग्राम24 कैरेट / 10 ग्राम
दिल्ली₹1,13,490₹1,23,800
मुंबई₹1,13,340₹1,23,650
कोलकाता₹1,13,340₹1,23,650
चेन्नई₹1,13,990₹1,24,360
बेंगलुरु₹1,13,340₹1,23,650
हैदराबाद₹1,13,340₹1,23,650
लखनऊ₹1,13,490₹1,23,800
पटना₹1,13,390₹1,23,700
जयपुर₹1,15,110₹1,25,560
अहमदाबाद₹1,13,390₹1,23,700

चांदी की कीमत: तीन दिनों में ₹2600 की गिरावट
दिल्ली में चांदी पिछले तीन दिनों में कुल ₹2600 प्रति किग्रा सस्ती हुई है। आज 19 नवंबर को चांदी का भाव दिल्ली में ₹1,61,900 प्रति किग्रा (₹100 की गिरावट), मुंबई में ₹1,61,900 प्रति किग्रा, कोलकाता में ₹1,61,900 प्रति किग्रा और चेन्नई में ₹1,69,900 प्रति किग्रा (चारों महानगरों में सबसे महंगी) दर्ज की गई। इससे पहले चांदी एक दिन स्थिर रही थी और उससे पहले ₹4100 टूटी थी। उससे पहले लगातार पांच दिनों में यह ₹20,600 प्रति किग्रा महंगी भी हुई थी।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आगे कुछ समय तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालाँकि, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते सोना दशकों में सबसे मजबूत प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। फेड पॉलिसी आने तक गोल्ड-सिल्वर में वोलैटिलिटी रहने की संभावना। कई एक्सपर्ट्स बताते हैं, सोना “रिस्क क्लास” की तरह व्यवहार कर रहा है। नया हाई या लो बनाने से पहले कंसोलिडेशन का दौर सामान्य है। ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि अभी गोल्ड पर आक्रामक न हों।

कुलमिलाकर, सोना-चांदी के भाव में मौजूदा दबाव अल्पकालिक माना जा रहा है, लेकिन दीर्घकाल में भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी कीमतों को मजबूत बनाए रख सकते हैं। फिलहाल निवेशकों को सतर्क रहने और जल्दबाज़ी से बचने की सलाह दी जा रही है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची